फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली को तरस रहे 10 गांवों के किसान

Thu, 28 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों की घुड़की भी बिजली आपूर्ति को पटरी पर नहीं ला पा रही है।  हालत यह है कि मनकी फीडर से 10 गांवों के किसानों को तीन दिनों से बिजली नहीं मिली है। शाम को किसानों ने बिजली घर में प्रदर्शन कर अन्य गांवों की भी सप्लाई ठप कर दी। इसके बाद अधिकारियों ने शुक्रवार तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के 27 जनवरी को आगमन के मद्देनजर 26 जनवरी को पावर कारपोरेशन के अधिकारियंों ने खेतों की ओर गई लाइनें काट दी थीं। इसके बाद 27 जनवरी को कुरारा सबस्टेशन से मनकी की ओर गई लाइन पर खराबी आ गई। स्टेशन में तैनात जेई और लाइनमैनों की लापरवाही से तीन दिन बिजली गुल है जबकि किसानों को रोजाना शाम तक बिजली देने का आश्वासन दिया जा रहा है।

 पिछले माह अधिशासी अभियंता एससी श्रीवास्तव ने यह कहा था कि फीडर की लाइन पर लोड अधिक है। इससे बिजली सप्लाई में दिक्कत आ रही है। इधर मनकी फीडर को दो हिस्सों में बांटकर सरसई की ओर गई लाइन से कुरारा का तिकोनाहार एरिया, जखेला, डामर, कुशौलीपुरवा, भैंसापाली, छोटीपाली, कुतुबपुर व शिवनी सहित अन्य को जोड़कर बिजली देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


इधर बिजली न मिलने से किसानों की फसलें सूख रही हैं।  कुरारा के किसान असमत ने बताया कि कुरारा उनके क्षेत्र का ही फीडर खराब रहता है। इस मामले में पावर कारपोरेशन के एसी एसके सिंह ने बताया कि सीएम के आदेश पर उनके डायरेक्टर स्टेशनों की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें