फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फसल नष्ट होने पर किसान ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
फोटो 09 एचएएमपी 08- मृतक गबड़ू प्रसाद। स्रोतः परिजन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के करगवां गांव में किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या का कारण अतिवृष्टि के कारण फसल खराब होने का सदमा बता रहे हैं। करगवां गांव निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि मंगलवार रात चाचा गबड़ू प्रसाद (67) ने पशुबाड़े में फंदा लगा लिया। सुबह परिजन को जानकारी हुई। चंद्रशेखर ने बताया कि चाचा के नाम पर चार बीघा कृषि भूमि है। वह करीब चालीस बीघा जमीन बलकट लेकर खेती किए थे। बताया कि अतिवृष्टि से तिल, उड़द व धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। उन्होंने जमीन बलकट लेने व कृषि कार्य के लिए कर्जा ले रखा था। फसल खराब होने से उन्हें गहरा सदमा लगा।
विज्ञापन

बताया कि इसी सदमे में उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। चाची कसिया की तीस साल पहले मौत हो गई थी। दो बेटे दृगपाल व शिवकुमार हैं जो पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि जांच में मृतक के पास कुल चार बीघा जमीन सामने आई है जिसमें अरहर व तिल की फसल है। उन्होंने कहा कि परिजन मौत का कारण ज्ञात न होना कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें