फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर के हमले से किसान घायल

Tue, 15 Sep 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा क्षेत्र के जंगल से सटे गांव बैजेइस्लामपुर में सोमवार सुबह खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली सुअर ने हमला बोल दिया। शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे किसान लाठी डंडा लेकर दौड़े, तब सुअर भागा। हालत गंभीर होने पर किसान को सीएचसी से सदर अस्पताल और फिर कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बैजेइस्लामपुर (मलहरा) गांव के किनारे जंगल से सटा है। जंगल में बड़ी संख्या में जंगली सुअर हैं। जो फसलों को खाने के लिए जंगल से निकलकर खेतों में घूमते रहते हैं।

फसलों को नष्ट कर रहे जंगली जानवरों से बचाने को किसान खेतों में सारा समय बिताने को मजबूर हैं। मौजूदा समय में किसानों ने खरीफ में तिल और ज्वार की फसलें बोई हैं। 15 दिन बाद बरसात होने से किसानों में खुशी है।
विज्ञापन


इसके चलते किसान सुबह से ही खेतों में फसलों को देखने निकल रहे हैं। खेत में खड़ी फसल देखने मलहरा निवासी किसान पप्पू (40) पुत्र विश्वनाथ अपने भाई नंदराम क ो लेकर सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे खेतों पर गया।

उसके पीछे उसक ा पालतू कुत्ता भी था। खेत में फसल नष्ट कर रहे जंगली सुअर को देख कु त्ते ने भौंकना शुरू कर दिया तो जंगली सुअर ने पप्पू पर हमला बोल दिया। सदर अस्पताल में नंदराम ने बताया कि घटना के समय वह कुछ दूर था।

चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसान लाठी डंडा लेकर दौड़े तो जंगली सुअर भाग गया। घायल को इलाज के लिए तुरंत कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भेजा, लेकिन वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें