फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हार्वेस्टर की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 18 Apr 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के बहिंगा गांव में गेहूं फसल की कटाई के दौरान हार्वेस्टर पीछे करते समय पहिये की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

बहिंगा गांव निवासी जगदीश प्रसाद द्विवेदी (65) ने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। फसल इस समय पककर तैयार हो गई थी। शुक्रवार की शाम किसान ने हार्वेस्टर बुलाकर फसल की कटाई शुरू कराई। इस दौरान हार्वेस्टर पीछे करते समय किसान जगदीश पहिये की चपेट में आ गया। चीख सुनकर चालक ने हार्वेस्टर रोक दिया। गंभीर हालत में परिजन किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे लल्लू ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें