फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से किसान की मौत

Fri, 26 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकासी थाने के रिहुंटा गांव में एक किसान की सदमे से मौत हो गई। उसकी जमीन परती पड़ी है। रिहुंटा गांव निवासी किसान दुलीचंद्र (65) 40 बीघा जमीन पर बारिश न होने के कारण बुआई नहीं कर सका। जिससे वह परेशान रहता था।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम पांच बजे किसान खेत में बकरियां चरा रहा था। उसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। किसान ने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र लखन लाल ने बताया कि इस साल बारिश न होने से उसके खेतों की बुआई नहीं हो सकी। तीन साल पूर्व पिता ने इलाहाबाद बैंक जरिया से लोन लेकर ट्रैक्टर लिया था।

जिसका कर्ज चुकता नहीं हो सका है। इसके कारण उसके पिता परेशान रहते थे। थानाध्यक्ष चिकासी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम सरीला बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वह मौके पर हैं। जांच के बाद पीड़ित परिवार को मदद जी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें