फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद मुख्यालय में ही किया शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। थानाक्षेत्र के भौली गांव के किसान प्रदीप उर्फ ज्वालादीन (24) की नदी में पानी में डूबने से मौत हुई थी। इसका खुलासा रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार जिला मुख्यालय के ही एक स्थान पर कर दिया। वहीं अभी तक प्रदीप का मोबाइल फोन नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भौली गांव निवासी युवक प्रदीप उर्फ ज्वालादीन (24) का शव शनिवार को यमुना नदी में मिला था। बड़े भाई कामता ने बताया कि पिता के नाम पर गांव में 10 बीघा जमीन है। उनके 11 भाई-बहनों में चार बहनों की शादी कर चुकी है। सभी लोग अपनी खेती के साथ ही बटाई पर भी खेती करते हैं। कामता ने बताया कि प्रदीप कई दिनों से लापता था। उसके अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया गया था। उनका कहना है कि प्रदीप का शव तो मिला, लेकिन मोबाइल फोन का अभी तक पता नहीं है। परिजनों का आरोप है कि प्रदीप की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंका गया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रदीप की पानी से डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। अब इसकी जांच की जा रही है कि आखिर प्रदीप नदी में कैसे पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें