फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किसान को सांप ने काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में मंगलवार दोपहर मूंगफली के खेत में दवा का छिड़काव कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। उसकी माैत से परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


अतरौली गांव निवासी जितेंद्र (35) मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खेत में मूंगफली की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी राठ लेकर पहुंचे जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी माैत से पत्नी अनुसुइया, दो बेटियां और एक बेटा बिलखते रहे। सूचना मिलने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जीतू राजपूत मौके पर पहुंचे और परिजन को ढाढ़स बंधाते हुए शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें