फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बिजली गिरने से किसान और दो बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। बीती शाम मुस्करा क्षेत्र के बिहूनी खुर्द गांव में बिजली गिरने से किसान और उसकी दो बकरियों की मौत हो गई। परिजन रातभर किसान को तलाशते रहे। शनिवार की सुबह शव खेत में पेड़ के नीचे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव निवासी आनंद कुमार ने बताया कि पिता इंदल कुशवाहा (59) बीते शुक्रवार सुबह भैंस और बकरियों को चराने गए थे। शाम पांच बजे तक वह वापस नहीं आए। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पास के हरिया श्रीवास के खेत पर नीम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान नीम के पेड़ पर बिजली गिरने से पिता उसकी चपेट में आ गए। इससे पिता और दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
आनंद ने बताया कि रात पिता की तलाश की। शनिवार तड़के करीब तीन बजे नीम के पेड़ के नीचे पिता और दोनों बकरियां मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बिजली गिरने से मौत होने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें