फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौथिया में फार्मासिस्ट कर रहे इलाज

Thu, 29 Oct 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के पौथिया गांव में भी वायरल बुखार का प्रकोप है। पीएचसी में मरीजों की लाइन लगी है लेकिन डाक्टर के न होने से फार्मासिस्ट इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी ओमप्रकाश और रोली सचान ने बताया कि कानपुर केएमसी में इलाज कराया। जबकि इसी गांव की अनीता सचान ने बताया कि तीन दिन से बुखार आ रहा है।

गांव के प्राइवेट डाक्टर को दिखाया लेकिन आराम नहीं मिला। इसी प्रकार नीशू सचान आदि भी वायरल बुखार से पीड़ित हैं। गांव के बृजेश सचान ने बताया कि गांव की नालियां बजबजा रहीं हैं।

पीएचसी के फार्मासिस्ट रामसागर ने बताया कि वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। संभव इलाज किया जा रहा है। वहीं इस संदर्भ में सीएमओ श्रीराम सोनी ने बताया कि जिले में डॉक्टरो की कमी है। पौथिया में डॉ. आशीष द्विवेदी की नियुक्ति है। उनके कई दिनों से न आने की जानकारी हुई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें