फोटो-07 एचएएमपी -17 डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे मोहल्लेवासी। संवाद
हमीरपुर। सदर तहसील क्षेत्र के रमेड़ी स्थित आबादी गाटा संख्या-135 के निवासियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मकान गिराने की प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि वे पिछले 25 वर्षों से उस जमीन पर कच्चे मकान और झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं।
जरजर अली, मिश्रीलाल, खुशबू, राहुल कुमार और सुमन देवी समेत अन्य लोगों ने बताया कि व नजूल की जमीन पर लंबे समय से निवास कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से मकान हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है जिससे परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। बताया कि उनके पास रहने के लिए कोई अन्य ठिकाना नहीं है। आरोप है कि क्षेत्र में अन्य लोग भी मकान बनाकर रह रहे हैं लेकिन कार्रवाई केवल उनके मकानों पर की जा रही है। जिलाधिकारी से मांग की है कि कार्रवाई पर रोक लगाकर उन्हें न्याय दिलाया जाए।