हमीरपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में अंक सुधार के इच्छुक परीक्षार्थियों की परीक्षा 18 सितंबर से 6 अक्तूबर 2021 तक होगी। शासन के निर्देश पर परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी गई है। जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। वहीं वर्ष 2022 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की भी प्रक्रिया जारी है। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा ने केंद्रों की जांच की।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें शहर के राजकीय इंटर कालेज में हाईस्कूल के 101 व इंटर के 25 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। गांधी इंटर कालेज मौदहा में हाईस्कूल के 19 व इंटर के 15 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जीजीआईसी राठ में हाईस्कूल के 31 व इंटरमीडिएट के 7 व जीआईसी सरीला में हाईस्कूल का एक व इंटर के 22 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बताया कुल 221 छात्र अंक सुधार परीक्षा में बैठेंगे। बताया परीक्षाएं 18 सितंबर से 6 अक्तूबर 2021 के मध्य होंगी। परीक्षा प्रथम पारी में सुबह 8 बजे से सवा 10 बजे तक व द्वितीय पारी में 2 बजे से सवा 4 बजे तक कराई जाएगी।