फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आए वृद्ध की दबकर मौत

Sat, 11 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
भाई की मौत पर अस्पताल में गमगीन खडा़ रामफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जरिया थाने के चंडौत गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से घर में छाई शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वृद्ध के बेटे की तीन दिन बाद शादी थी।
विज्ञापन


चंडौत गांव निवासी मुन्ना लोधी (60) पुत्र चरन दास लोधी शुक्रवार की सुबह गांव में अपने घर की ओर जा रहा था। उसी दौरान गांव का वीरेंद्र पाठक अपने ट्रैक्टर में ईंट लादकर ले जा रहा था। रास्ते में चढ़ाई होने के कारण ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा उठ रहा था। जिससे वह चढ़ान चढ़ नहीं पा रहा था।

मुन्ना लोधी के भाई रामफल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के कहने पर उसका भाई ट्रैक्टर के बोनट पर बैठ गया। चालक ने जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ाया बोनट पर बैठा उसका भाई ट्रैक्टर के नीचे जा गिरा और दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रामफल ने बताया कि उसके भाई मुन्ना के पुत्र मनोज की 14 जून को शादी तय है। जिसकी बारात गोहांड जानी थी। बताया कि शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रहीं थी। वृद्ध की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें