फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एयर पाइपलाइन फटने से इंजीनियर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरूआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। फैक्टरी एरिया स्थित हिंदुस्तान यूनीलीवर में बुधवार शाम करीब सात बजे एयर पाइपलाइन फटने से इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कानपुर में भर्ती कराया गया है। फैक्टरी प्रबंधन घटना को छिपाने में लगा है। पुलिस ने मामले की जानकारी कर जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

हिंदुस्तान यूनीलीवर से संबद्ध कई छोटी कंपनियां जॉबवर्क व अन्य कार्य करती हैं। इसी में साइन इंजीनियरिंग कंपनी के कर्मी भी काम करते हैं। बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे एयर पाइपलाइन फटने से कार्य कर रहे इंजीनियर विकास (27) घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। जहां हालत में सुधार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गैस पाइप लाइन की मरम्मत के दौरान विस्फोट हुआ। घायल इंजीनियर को फैक्टरी प्रबंधन ने पहले कस्बा स्थित पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सदर अस्पताल भेज दिया गया। बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने घटना से अनभिज्ञता जताते हुए जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें