फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नाला सफाई के लिए हटवाए कब्जे, चला पालिका का हथौड़ा

विज्ञापन
फोटो07एचएएमपी 36- अवैध निर्माण को तोड़ते श्रमिक व मौजूद भीड़। संवाद - फोटो : सरयू के कछार में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा।
विज्ञापन
हमीरपुर। बारिश से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने रविवार को नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। नगर पालिका की टीम ने तहसील व पुलिस टीम को साथ लेकर नालों पर हुए निर्माण पर हथौड़ा चलाया। इस दौरान लोगों से झड़प भी हुई। वहीं बुलडोजर अतिक्रमण स्थल पर पहुंचने से पहले ही फंस गया और पलटते हुए बचा जिससे अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने बरसात के पहले जल निकासी के उचित प्रबंध करने के लिए पालिका को सख्त निर्देश दिए थे इसका असर रविवार को देखने को मिला। इसके पहले सिर्फ नोटिस के आगे कार्रवाई नहीं बढ़ पाती थी लेकिन इस बार नालों पर हुए निर्माण भी ध्वस्त कराए गए। रविवार को पहले दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई बंगाली मुहाल से शुरू हुई।

जैसी ही मजदूरों ने काम शुरू किया तो कुछ लोगों ने विरोध जताया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे विरोध का कोई असर नहीं हुआ। अभियान के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। शहर के बंगाली मुहाल निवासी राजेंद्री शर्मा ने नाले पर ही जीना व पक्का निर्माण करा लिया था जिसे तोड़ा गया। निर्माण तोड़ते समय बुलडोजर नाले के पास फंस गया। बाद में कर्मचारियों ने हथौड़ा चलाकर अवैध निर्माण हटाया। इसके अलावा तीन और अवैध निर्माण को हटाया गया। इस दौरान तहसीलदार वीरपाल के अलावा नगर पालिका प्रशासन व भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

फोटो07एचएएमपी 36- अवैध निर्माण को तोड़ते श्रमिक व मौजूद भीड़। संवाद- फोटो : सरयू के कछार में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें