फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे हटवाया अतिक्रमण

Sat, 07 Nov 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर आए दिन लग रहे जाम की समस्या को दूर करने के लिए थानाध्यक्ष ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। उन्हें दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। इसके अलावा नाबालिग तिपहिया वाहन चालक का चालान किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत चार माह पूर्व आपरेशन ग्रीन हाईवे चला चुकी है।

इस अभियान के तहत हाईवे किनारे फल के ठेेले लगाने वाले और वाहन चालकों को हटाया गया था। इसके बाद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके कारण हाईवे किनारे दोबारा अतिक्रमण हो गया। तिपहिया वाहनों और ठिलिया हाईवे किनारे खड़ी होने से लोग जाम से जूझ रहे हैं।

इस पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष जेपी यादव ने अभियान चलाकर हाईवे से तिपहिया वाहन चालकों और दुकानदारों को हिदायत देकर वहां से हटवा दिया। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष से दीपावली पर्व पर ज्यादा कड़ाई न बरतने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें