फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अतिक्रमण से सड़कें सिकुडीं, जाम से लोग परेशान

Sun, 07 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 05- कलक्ट्रेट गेट के सामने से जिला परिषद तक लगा जात। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण से दिनभर लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। हालात यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में कई सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

किंग रोड से सुभाष बाजार तक सबसे व्यस्त मार्ग है। मुख्य बाजार होने के कारण यहां रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। सुबह से ही लोगों की भीड़ और गाड़ियों का दबाव बढ़ जाता है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने कब्जा है। कपड़ों से लेकर फलों और लोहे-स्टील के सामान तक हर दुकान का माल बाहर रखा है। व्यापारियों व ग्राहकों की बाइकें सड़क पर खड़ी होती हैं।
इसी प्रकार शहर के एसपी कार्यालय से लेकर जिला परिषद तक का मार्ग शहर के बीच में है। यह सबसे चौड़ा मार्ग है। इसके बावजूद दिनभर यहां जाम रहता है। दुकानदारों ने आधा सामान स्थायी रूप से सड़क पर रखा है। कई जगह बाइक ठेला लगाने वाले व फुटपाथ पर छोटे-मोटे कारोबारी सड़क पर ही दुकानें लगाते हैं। चौड़ी सड़क भी अब इतनी तंग हो गई है कि आमने-सामने से कार आ जाय तो जाम तो निकलना मुश्किल है।

फोटो 06 एचएएमपी 05- कलक्ट्रेट गेट के सामने से जिला परिषद तक लगा जात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें