राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र के सैदपुर गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने पर पांच दिनों से बिजली गुल है। बुधवार को भीषण गर्मी के चलते ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। बिजली न आने से पेयजल संकट गहराया हुआ है।
सैदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रघुवीर, रामपाल, जमुना प्रसाद, रामकृपाल, लखन लाल, स्वामीप्रसाद, मुकेश कुमार, रामसेवक, भूपेंद्र कुमार, दस्सी प्रसाद, स्वामी प्रसाद ने बताया कि 15 दिनों से आधे गांव की बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। बस्ती में 100 से अधिक कनेक्शन हैं। अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं आया है।
कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे। बताया कि बिजली न आने से पेयजल की परेशानी है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने दो माह पहले शौचालय का पाइप भी निकाल लिया है। शौचालय में पानी भी नहीं है। इससे शौचालय में ताला लटका रहता है। (संवाद)