फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के आंबेडकर नगर में किराए में रह रहे बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के पटकाना मोहल्ला निवासी अतुल उर्फ सोनू धुरिया (40) शराब पीने का आदी था। वह रोड लाइट व इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। शराब पीने की आदत के चलते घर में रोज झगड़ा करता था। कुछ दिन पहले वह आंबेडकर नगर में श्यामकरन के मकान में किराए का कमरा लेकर रहने लगा था। मृतक के तीन बेटे सोम, ओम व नकुल है। पिता की पहले मौत हो चुकी है। घटना से मां मुन्नी, पत्नी अंजू व बेटों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें