कुरारा। क्षेत्र में सर्प के डसने से जहां बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जल्ला गांव निवासी रामशंकर तिवारी (60) को शनिवार रात करीब 11 बजे सर्प ने डस लिया।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए जहां से कानपुर भेजा गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। भतीजे अंकित तिवारी ने बताया कि सर्प ने उन्हें डस लिया था। दूसरी घटना में कस्बा निवासी अलिया (8) पुत्री बफाती को रविवार सुबह आठ बजे जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन उसे सीएचसी लाए जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।