फोटो 02 एचएएमपी 27- राठ के खड़ाखर में वृद्ध से मारपीट करते पड़ोसी। स्रोतः वायरल वीडियो
राठ। मवेशियों के विवाद में पड़ोसियों ने वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
मझगवां थाने के खड़ाखर गांव निवासी सुनीता ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों और उनका घर आसपास हैं और मवेशी एक-दूसरे के पशुबाड़े में पहुंच जाते हैं। इसी बात पर बुधवार शाम प्रदीप, उसकी पत्नी संगीता व गोहानी गांव निवासी रिश्तेदार प्रकाश ने ससुर तुलाराम राजपूत के साथ मारपीट की। बताया कि घायल अवस्था में ससुर को सीएचसी नौरंगा में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है। मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने कहा कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।