भरुआसुमेरपुरथानाक्षेत्र के कुंडौरा गांव में ठंड व कोहरे का लाभ उठाते हुए
बीती रात चोरों ने आठ घरों में धावा बोलकर हजारों रुपये की नगदी व लाखों
रुपये के जेवरात पार कर दिए। इन चोरियों से गांव में हड़कंप मच गया।
शुक्रवार
रात भीषण ठंड व कोहरे को देखते हुए अज्ञात चोर कुंडौरा निवासी रज्जन यादव
के घर में घुस गए। चोरों ने सोने की अंगूठी, सोने की माला व चैन ले गए।
इसी
तरह रामबहादुर उर्फ बंटा यादव के घर से बर्तन, चांदी की पायल व नगदी उठा
ले गए। भूतपूर्व सैनिक बलवीर सिंह के घर से चोरों ने कीमती सामान चुराया।
रामप्रताप के घर से चोर कपड़े व जेवरातों से भरा बक्सा उठा ले गए।
यह बक्सा
ग्राम प्रधान के पिछवाड़े खाली प्लाट पर पड़ा पाया गया। इसके अलावा चोरों
ने भैय्यालाल कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा व मलखान कुशवाहा के घर पर भी कपड़े,
बर्तन, जेवरात व नगदी में हाथ साफ किए।
जब चोर ने गांव के रमेश शर्मा के घर
में घुसने का प्रयास किया तो गृहस्वामी की नींद खुल गई। चोरों ने सभी
चोरियों के दौरान घरों की कुंडी बाहर से लगा दी थी।
पीड़ितों ने घटना की
तहरीर पुलिस को देते हुए कुंडौरा व दरियापुर के कुछ लोगों पर चोरी करने की
आशंका जताई है। हल्का इंचार्ज विनय तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली
है।
जांच की जा रही है और तलाश जारी है। उधर ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने
थानाध्यक्ष से गांव में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।