फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस के आठ नेता नजरबंद

विज्ञापन
फोटो11एचएएमपी 10- कांग्रेस नेता के आवास पर बैठी पुलिस। स्रोत: स्वयं - फोटो : नवरात्रि पर रामलीला मैदान कैलादेवी मंदिर का डीएम संतोष शर्मा,एसएसपी आदित्य लांग्हे ने निरीक्षण किया। स्रोत विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका पर पुलिस ने कांग्रेस के आठ नेताओं को नजरबंद किया है। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया है। उन्होंने कहा कि इससे उनके मौलिक अधिकारों का हनन हुआ है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार को दिन में उनके घर पर नजरबंद किया गया। वहीं महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रिया द्विवेदी के घर रात में पुलिस पहुंची और उन्हें भी नजरबंद कर लिया। जिला सचिव दीपक चक्रवर्ती और पूर्व प्रदेश सचिव देवेंद्र मोहन चौबे के आवास पर भी रात में पुलिस पहुंची। उज्जवल पाठक को भी नजरबंद किया गया। मौदहा में नगर अध्यक्ष अहमद हसन, सलीम अहमद और राजू उर्फ शफकत उल्ला को भी नजरबंद किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी सरकार डरी हुई है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार ने कहा कि सरकार विरोध के स्वर नहीं सुन पा रही है। अधिवक्ता देवेंद्र मोहन चौबे ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के इस कदम को अनैतिक करार दिया। वहीं प्रिया द्विवेदी ने कहा कि पुलिस सत्ता के इशारे पर काम कर रही है।

फोटो11एचएएमपी 10- कांग्रेस नेता के आवास पर बैठी पुलिस। स्रोत: स्वयं- फोटो : नवरात्रि पर रामलीला मैदान कैलादेवी मंदिर का डीएम संतोष शर्मा,एसएसपी आदित्य लांग्हे ने निरीक्षण किया। स्रोत विभाग

फोटो11एचएएमपी 10- कांग्रेस नेता के आवास पर बैठी पुलिस। स्रोत: स्वयं- फोटो : नवरात्रि पर रामलीला मैदान कैलादेवी मंदिर का डीएम संतोष शर्मा,एसएसपी आदित्य लांग्हे ने निरीक्षण किया। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें