फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सम सेमेस्टर परीक्षा में आठ परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर/गहरौली (हमीरपुर)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के तहत बुधवार को महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों की परीक्षाएं हुईं। इस दौरान बीए गृहविज्ञान की परीक्षा में तीन छात्राएं अनुपस्थित रहीं। उड़नदस्ता टीम ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


बिवांर प्रतिनिधि के अनुसार हीरानंदन महाविद्यालय में सुबह पाली में एमए तृतीय सेमेस्टर में गृहविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, इतिहास व बीए छठे सेमेस्टर में अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा में 40 छात्राएं शामिल रहीं। दूसरी पाली में बीए चतुर्थ सेमेस्टर गृहविज्ञान की 67 छात्राओं ने परीक्षा दी। अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा में सुबह पाली में 38 परीक्षार्थियों ने बीए छठे सेमेस्टर और एमए तृतीय सेमेस्टर में भूगोल, शिक्षाशास्त्र, हिंदी, राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा दी। दूसरी पाली में बीए चतुर्थ सेमेस्टर गृहविज्ञान की परीक्षा में एक छात्रा अनुपस्थित रही। हरपाल सिंह कन्या मेमोरियल महाविद्यालय में सुबह पाली में 18 और दूसरी पाली में 22 छात्राओं ने परीक्षा दी।
गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गांव गहरौली में संचालित दिवंगत पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेंद्र पांडेय ने बताया कि सुबह पाली में एमए तृतीय सेमेस्टर के विषय हिंदी, राजनीति विज्ञान, बीए के विषय अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा 14 छात्राओं ने दी। वहीं दूसरी पाली में बीए गृहविज्ञान की परीक्षा 48 छात्राओं को देनी थी जिसमें दो अनुपस्थित रहीं। वहीं बाबूराम महाविद्यालय बिगहना में सुबह पाली में एमए समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, शिक्षाशास्त्र व बीए छठे सेमेस्टर की अंग्रेजी की परीक्षा के लिए 55 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सख्ती और कड़ाई के चलते पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दोपहर पाली की परीक्षा में 25 छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें