फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नवीन तकनीकी आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए राष्ट्रव्यापी शैक्षिक समिति द्वारा पूरे देश में सर्वेक्षण कर उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों का चयन किया गया। जिसमें जनपद के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय मंथन एक नूतन प्रयास समिति के माध्यम से उनके उत्कृष्ट कार्य, नवाचार बच्चों को उत्कृष्ट संसाधन व अवसर प्रदान करने के साथ ही नवीन शैक्षिक तकनीक द्वारा सघन जांच के बाद किया गया है। देश के 13 प्रदेशों से उत्कृष्ट शिक्षकों को 5 जनवरी 2020 को मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में मंथन एक नूतन प्रयास कार्यक्रम में राष्ट्रीय समिति की ओर से सम्मान प्रदान किया जाएगा।
इसमें जिले के शिक्षक अकबर अली पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरौली, भुवनेश कुमार शिक्षक पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरौलियाटीला व शिक्षिका मंजीता पूर्व माध्यमिक विद्यालय विकास क्षेत्र सुमेरपुर शामिल है। तीनों शिक्षकों की उपलब्धि पर विभाग के सभी शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें