फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर नशीला पदार्थ पिलाकर चार माह किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। चार माह तक महाराष्ट्र के शोलापुर में बंधक बनाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवती को डाक्टरी परीक्षण के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है। घर से ले जाने वाले युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ले से पड़ोसी युवक किशोरी को बहला फुसलाकर घर से ले गया था और अपने दोस्त दिनेश कुमार वर्मा निवासी कल्ला थाना बिवांर के सुपुर्द कर दिया था। दिनेश उसे लेकर महाराष्ट्र के शोलापुर चला गया था। किशोरी के पिता ने तीन सितंबर को अपहरण का मुकदमा दिनेश के खिलाफ दर्ज कराया था।
बीते दिन पुलिस को युवक की लोकेशन महाराष्ट्र के शोलापुर में मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने अदालत में बताया कि अपहरण करने वाला युवक नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा और साथ ही जान से मार देने की धमकी देता रहा। पुलिस ने बयान के आधार पर अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर युवक को जेल भेजा है। किशोरी को घर से लेकर जाने वाले संजय की पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

फरार हत्यारोपी गिरफ्तार
भरुआसुमेरपुर। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले 16 अक्तूबर में इंगोहटा गांव में झगड़े के दौरान घायल हुए कुंवर बहादुर की मौत हो गई थी। इस घटना में छह लोग नामजद हुए थे। घटना के बाद से आरोपी रिजवान खान फरार चल रहा था। पुलिस ने इंगोहटा के पास से दबोचकर जेल भेजा है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें