सरीला। तहसील सभागार में स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को आवासीय अधिकार अभिलेख ‘घरौनी’ का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम सरीला जुबेर बेग, क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि भरत कुमार अनुरागी ने सरीला क्षेत्र के अतरौली, उपरंहका, कदौरा, करही, कैमोखर, गहुली, छिबौली, छेड़ी बेनी, जमखुरी, जरिया टीला, तुरना त्यौतना, पचखुरा, बरखेरा, बड़ेरा माफ, बसरिया, बिलगांव, मगरौल, मनकहरी, महाराजपुर सहित 26 गांव के लाभार्थियों को घरौनी दी गई। कार्यक्रम का संचालन रामसेवक सिंह एडवोकेट ने किया। इस मौके पर तहसीलदार हेमंत कुमार चौधरी, अमर सिंह बाबा, रमाकांत, प्रेमचंद्र, सहित क्षेत्र के लेखपाल व ग्रामीण मौजूद रहे।