फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: निरीक्षण के दौरान नदी की जलधारा में खनन के साक्ष्य मिले

विज्ञापन
फटो28एचएएमपी 31- नदी के मौरंग घाट का निरीक्षण करते अधिकारी। सूचना विभाग
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के इछौरा जिटकिरी में संचालित मौरंग घाटों का एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व व खनिज विभाग की टीम निरीक्षण करने पहुंची। यहां पर खंड संख्या 25/21 पर नदी की जलधारा में पूर्व में किए गए खनन के साक्ष्य मिले हैं। अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर रविवार को एसडीएम सरीला बलराम गुप्ता ने खनन निरीक्षक उमाकांत व राजस्व टीम के साथ मौरंग खंड संख्या 25/21 का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पर टीम ने अभिलेखीय जांच की। जांच में उक्त खंड मैसर्स डिजीयाना इंडस्ट्रीज प्रा.लि. के नाम से संचालित मिला। निरीक्षण के समय खनन कार्य पट्टे की सीमा के भीतर पाया गया। मौके पर सभी सीमा स्तंभ व पीटीजेड कैमरे लगे मिले। जलधारा से खनन भी नहीं किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की नजर में नदी की जलधारा आ गई। वहां पर पूर्व में खनन किए जाने के स्पष्ट साक्ष्य मिले। खनन निरीक्षक उमाकांत ने बताया कि उप्र उप खनिज (परिहार) नियमावली-2021 और खनन पट्टा विलेख की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



अधिकारियों के पहले पहुंची लोकेटरों की सूचना
मौरंग घाट के निरीक्षण करने निकले अधिकारियों की सूचना लोकेटरों के माध्यम से खंड संचालक तक पहले ही पहुंच गई। जब तक अधिकारी मौके पर पहुंचते तब तक वहां से नदी की जलधारा से खनन करने वाली प्रतिबंधित मशीनों का हटा दिया गया। ग्रामीणों की मानें तो यहां पर तभी मशीनें हटाई जाती है जब कोई निरीक्षण को आता है। मशीन भले ही हटा ली गई हों लेकिन नदी की जलाधारा में हुए खनन को समतल नहीं कर सके तो पकड़ में आ गया।
विज्ञापन




नहीं टूट रहा लोकेटरों का नेटवर्क
जनपद में लोकेटरों पर बड़ी कार्रवाई प्रशासन कर चुका है। बीते माह कुछ नामजद समेत 200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। नामजद आरोपियों की धरपकड़ हुई, लेकिन लोकेटरों का नेटवर्क नहीं टूट पाया। यही वजह है कि जब अधिकारी औचक निरीक्षण को निकलते है तो उनकी सूचना लोकेटर उस इलाके में फैला देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें