फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में चालक की मौत, नौ घायल

Thu, 04 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंगोहटा के आगे हाईवे पर एक फार्म हाउस के सामने खड़ी स्कार्पियो में कबरई की ओर से आ रहा डंपर घुस गया। हादसे में स्कार्पियो चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच महिलाएं और चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौदहा कस्बा निवासी कबीर अंसारी का फार्म इंगोहटा के पास हाईवे किनारे स्थित है। कबीर की तबियत खराब होने पर उरई निवासी रिश्तेदार अरशद अंसारी (32), उसकी पत्नी पप्पी (20), फरीदा (65) पत्नी अब्दुल करीम, उसकी पुत्री आयशा (15), दैनुल आब्दीन (3) पुत्री वसीम उन्हें देखने स्कार्पियो से आ रहे थे।

ये लोग उनके फार्म हाउस के पास हाईवे किनारे स्कार्पियो खड़ी कर रुक गए। फार्म हाउस के चौकीदार बाबूलाल व निर्मलिया से बेर खाने की बात कही। इस बीच कबरई की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे डंपर का चक्का निकल गया और डंपर स्कार्पियो में घुस गया।
विज्ञापन


 हादसे में स्कारपियो चालक वसीम पुत्र अब्दूल करीम की मौके पर मौत हो गई। जबकि स्कार्पियो में सवार पांच महिलाएं और चार बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें