फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चालान से नाराज चालक ने मुख्य आरक्षी पर किया हमला, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बिना सीट बेल्ट के वाहन का चालान किए जाने से नाराज चालक ने हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट की। साथ ही उसके शरीर पर दांत से काट लिया। हेड कांस्टेबल ने वर्दी फाड़ने का भी आरोप लगाया है। हेड कांस्टेबल ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल मैयादीन पटेल ने बताया कि तीन नवंबर को कांस्टेबल रामकुमार के साथ कस्बे में ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान सीट बेल्ट न लगाने पर वाहन चालक मनोज राजपूत की गाड़ी का चालान किया गया था। आरोप है कि इससे नाराज चालक मनोज ने चार नवंबर को तिराहे पर ड्यूटी के दौरान अचानक उस पर हमला कर दिया। उसने मारपीट करते हुए दांत से काट लिया और वर्दी फाड़ दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी चालक ने जान से मारने और वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि घटना की सूचना तत्काल थानाध्यक्ष को दी गई जिसके बाद आरोपी चालक को थाने लाया गया। हेडकांस्टेबल ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ यशपाल सिंंह ने बताया कि चालान काटने के दाैरान हेड कांस्टेबल ने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो चालक गाड़ी नहीं हटा रहा था। इस दाैरान चालक का हाथ लगने से हेड कांस्टेबल की वर्दी का बटन टूट गया था। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें