फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या ग्रस्त गुसियारी में 50 फीसदी से कम मतदान

Fri, 24 Feb 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
मतदान शत प्रतिशत हो, इसके लिए महीनों से जागरूकता के अभियान चलाए जाते रहे। चुनाव आयोग ने भी इस बार फोटोयुक्त बड़ी-बड़ी पर्चियां बांटी। लेकिन गुसियारी गांव एक ऐसा गांव है जहां 50 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ। यहां के लोगों का कहना है कि एक तो गांव के ज्यादातर युवक बाहर हैं।
विज्ञापन


यहां पानी की समस्या होने से लोगों ने चुनाव में कम ही दिलचस्पी दिखाई दी। गुसियारी गांव जहां पेयजल समस्या से पूरी तरह त्रस्त हैं। यह हाथियों को पालने वाला गांव कहा जाता है। जहां एक दर्जन से अधिक हाथी हैं। वहीं इस गांव के नवयुवक ज्यादातर सऊदी अरब में  काम करते हैं। वहीं पुलिस व अन्य

सेवाओं में भी 400 से अधिक युवा कार्यरत हैं। बीएलओ ने सभी की पर्चियां बांटी। लेकिन पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने मतदान में दिलचस्पी नहीं दिखाई। वहीं ज्यादार युवा बाहर होने से यहां 50 प्रतिशत से कम वोट पड़ा। ग्राम प्रधान इसरार अहमद की ओर से काफी प्रयास किया लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें