फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े सपने देखें और साहस से पाएं मुकाम: डॉ. यशवर्धन

Wed, 18 Mar 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल में पुरातन छात्र डॉ. यशवर्धन सिंह के यूपीएससी में सफलता पर अभिनंदन समारोह हुआ। ऑल इंडिया 212वीं रैंक पाने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. यशवर्धन सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व परिवार के संस्कारों को दिया। कहा कि पिता डॉ. सुरेंद्र सिंह के शैक्षिक मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। स्कूल के फाउंडर एस धनबालन ने डॉ. यशवर्धन सिंह को बधाई दी। इस दौरान प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल, उप प्रधानाचार्य आर रूबिन व विद्यालय के शिक्षकों ने डॉ. यशवर्धन सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें