फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिला जेल से हटाए गए डॉ. सच्चिदानंद

Sat, 20 Sep 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बंदियों के परिजनों की शिकायत के बाद डीआईजी जेल की ओर से भेजे गए पत्र पर सीएमओ ने जेल अस्पताल के डॉ. सच्चिदानंद को हटा दिया है। बुधवार को बंदी के परिजनों ने जेल के बाहर डॉक्टर से धक्का-मुक्की की थी। अब जेल अस्पताल की जिम्मेदारी डॉ. दीपक मणि को सौंपी गई है।
विज्ञापन




जिला कारागार में बीते 14 सितंबर को बंदी अनिल की पीटकर हत्या किए जाने के बाद बंदियों में खासा आक्रोश है। बंदी जेल में अव्यवस्था फैलाने वालों की खुलकर शिकायत कर रहे हैं। 15 सितंबर को बंदियों ने जेलर, डिप्टी जेलर व अन्य कर्मियों के खिलाफ मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, मंगलवार को जेल निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी जेल से बंदियों ने वहां तैनात डॉ. सच्चिदानंद की शिकायत की। आरोप लगाया कि डॉ. सच्चिदानंद का बीमार बंदियों के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं रहता है। यदि कोई बंदी तबीयत खराब होने के चलते जेल अस्पताल पहुंचता है तो वह उसे दवा के बजाय इंजेक्शन लगाते हैं, ताकि दोबारा उन्हें कोई परेशान न करे।
विज्ञापन




इसके बाद डीआईजी जेल ने डॉ. सच्चिदानंद को हटाने के लिए पत्र सीएमओ को भेजा। सीएमओ डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि बुधवार को डीआईजी जेल प्रयागराज का पत्र प्राप्त हुआ। बृहस्पतिवार को डॉ. सच्चिदानंद को जेल के अस्पताल से हटाकर उनके स्थान पर डॉ. दीपक मणि की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें