फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजाने लिंक पर न करें क्लिक: सीओ

Tue, 14 Oct 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। ब्रह्मानंद महाविद्यालय के बीएड विभाग में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत सोमवार साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी साइबर सुरक्षा शाहरुख खान ने साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी से भी बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। वाट्सएप पर आई लिंक को ओपन करने से बचें। किसी से ओटीपी साझा न करें। इनाम, लॉटरी, केवाईसी अपडेट के झांसे में न आएं। ऑनलाइन अज्ञात क्यूआर कोड स्कैन न करें। सोशल मीडिया पर अकाउंट में हमेशा टू स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें। प्रोफाइल फोटो पर सेफ गार्ड लगाएं।
साइबर फ्रॉड की स्थिति में बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या साइबर वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। विशिष्ट अतिथि जयशंकर सिंह ने साइबर क्राइम से बचने के लिए मोबाइल एवं डिजिटल मीडिया से सावधानी की शपथ दिलाई। संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर डॉ. हल्के प्रसाद, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. अमित बिसेन, डॉ. आरबी शर्मा ने साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। डॉ. नरेश कुमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें