फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ न लगे, पुलिस व राजस्व कर्मी नियमित करें भ्रमण

विज्ञापन
माचा गांव के क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। शुक्रवार को जिलाधिकारी डा.ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी श्लोक कुमार ने शुक्रवार को सुमेरपुर व मौदहा कस्बे का निरीक्षण किया। सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मौदहा में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में एसडीएम व सीओ के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। कहा कि ग्रीन जोन के कारण मिली छूट का फायदा न उठाएं। बाजारों में भीड़ न लगाएं। पुलिस व राजस्व टीम नियमित रूप से भ्रमण करे। डीएम ने मांचा गांव के प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन सूरत से आए 29 मजदूरों की समस्याएं जानी।
मजदूरों ने कहा कि वे घरों से ज्यादा बेहतर व सुरक्षित विद्यालय में हैं। परिवार से दूरियां बनाकर रह रहे हैं। इनका भोजन घर से आता है। उन्होंने उपजिलाधिकारी अजीत परेश व बीडीओ को निर्देशित किया। इन मजदूरों राशन किट उपलब्ध कराएं। प्रधान व सचिव से जानकारी लेने पर बताया कि मनरेगा कार्य चल रहा है। कहा कि कोई व्यक्ति दूसरे प्रांत में फंसा है और वह अपने घर आना चाहता है तो वह जनसुनवाई पोर्टल पर आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें