हमीरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के मवईजार गांव में एक मकान में चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिए।
मवईजार गांव निवासी गंगाप्रसाद गुरुवार देर शाम खाना खाकर दूसरे मकान में सोने चला गया। पत्नी राजेश्वरी व पुत्री कमरे में सो गईं। गंगाप्रसाद ने बताया कि रात में चोर पीछे की दीवार से घर में घुस आए। कमरे के दरवाजे की कुड़ी तोड़कर बक्से से पत्नी व विवाहिता पुत्री बानो देवी के रखे गहने, बीस हजार नगदी उठा ले गए। जेवरों की कीमत करीब आठ लाख थी। बताया कि सुबह पुत्री मालती घर में झाडू लगा रही थी तभी चोरी की जानकारी हुई। गंगा प्रसाद ने गांव के जयप्रकाश पर चोरी की शंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है।