फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीएम ने दिए रैंकिंग सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार और सीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। डीएम ने जिले की 46वीं समग्र रैंकिंग पर असंतोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को रैंकिंग सुधारकर प्रदेश के टॉप-10 में लाने के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि राजस्व क्षेत्र में जिला 17वें स्थान पर है। विकास की कमियों से समग्र रैंकिंग प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर बजट मिलने के बावजूद लापरवाही पर वेतन रोका जाएगा। सभी विभागों को 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के आदेश दिए गए। कार्यों को अभियान चलाकर समय से पूरा करने को कहा गया। बैठक में सीएमओ अलका शुक्ला, उपायुक्त ज्ञान प्रकाश, जय त्रिपाठी, डीपीआरओ सुबोध जोशी और बीएसए मुकेश खरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें