फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्रेम प्रसंग में हुई थी डीजे संचालक की हत्या

Mon, 10 Nov 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के फत्तेपुर मोहल्ला शिवपुरी निवासी डीजे संचालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग में हुई इस हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, तीसरा आरोपी युवती का चाचा भागा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चार नवंबर को गहबरा गांव के पास सड़क किनारे ट्यूबवेल के निकट एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान दयाराम (40) के रूप में हुई थी, वह कस्बे में डीजे बजाने का काम करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर एक जगह गहरी चोट और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए। पत्नी तारा देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने पति की हत्या का आरोप प्रेमिका के पिता और उसके सगे संबंधियों पर लगाया था। उन्होंने बताया था कि उनके पति का एक युवती से प्रेम संबंध था और इसी रंजिश में उनकी हत्या कर दी गई।
थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि घटना के दिन दयाराम युवती से मिलने पहुंचा था। उसी युवती से भूरा नामक पड़ोसी भी बातचीत करता था। इसकी जानकारी आकाश ने भूरा को दी। भूरा ने युवती के चाचा लालजी को बुलाया और तीनों ने मिलकर दयाराम को पकड़ लिया। इसके बाद उसे स्कूल के पास ले जाकर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा। डंडे की चोट सिर में लगी और आरोपियों ने उसके गुप्तांग पर भी कई लातें मारीं, जिससे वह अधमरा हो गया। बाद में तीनों आरोपी उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। गंभीर चोटों के कारण दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को भूरा और आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि युवती का चाचा लालजी अभी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें