फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: थाने में फरियादी संग मारपीट में दीवान लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। थाने में फरियादी के साथ मारपीट करने वाले दीवान को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। बीते 12 जुलाई की रात पहाड़ी भिटारी निवासी हेमंत पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मां के साथ फरियाद लेकर थाना मुस्करा पहुंचा था।
विज्ञापन


थाने में नशे में धुत दीवान दिनेश प्रसाद ने हेमंत के साथ गालीगलौज की थी और घसीटते हुए वायरलेस रूम में ले जाकर मारपीट की थी। चीख पुकार सुनकर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने हेमंत को बचाया था। मारपीट में हेमंत को गंभीर चोटें आई थीं। उसके हाथ में फ्रैक्चर और पीठ पर लाठी-डंडों के निशान थे। बुधवार को एसपी मृगांक शेखर पाठक ने दीवान को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच सौंपी है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दीवान दिनेश के विरुद्ध विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें