फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गोताखोरों को भंवर में फंसा मिला छात्र का शव

Mon, 03 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। बेतवा नदी में नहाते समय डूबे बीए के छात्र का शव 20 घंटे बाद गोताखोरों ने खोज निकला। शव भंवर में फंसा मिला।
विज्ञापन

पुलिस शव लेकर जा रही थी, तभी परिजनों ने हंगामा कर शव को गांव ले जाने की जिद की। भीड़ देख पुलिस ने शव ले जाने की अनुमति दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव निवासी देशराज का पुत्र जितेंद्र व उसके दोस्तों ने रामनवमी पर चंदा एकत्र किया था। पैसा बचने पर सभी शनिवार को सभी पिकनिक मनाने बेतवा नदी किनारे सहुरापुर पंप कैनाल बेतवा नदी गए थे। तीन छात्र आदित्य, सुजल गुप्ता व जीतेंद्र सैनी नहाते समय नदी में डूबने लगे, तभी उनके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। तभी नदी के उस पार चरवाहों ने दौड़कर आदित्य व सुजल गुप्ता को बचा लिया। जबकि जीतेंद्र सैनी नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची ललपुरा पुलिस ने मछुवारों की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास किया, शनिवार की देर शाम मनकी से पहुंचे गोताखोरों ने पानी में उतरने से मना कर दिया। रविवार की सुबह गोताखोरों ने शव को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक छात्र बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। जिसके पिता शहर के अवतार मेहेर बाबा स्कूल में बस चालक के पद पर कार्यरत है। बताते हैं कि छात्र घर का इकलौता चिराग था। थाना प्रभारी संजीव कुमार यादव ने बताया कि शव को ढूंढ निकाला गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें