हमीरपुर। जिले से 92 हज यात्रियों के आवेदन मंजूर कर लिए गए हैं। हज 2023 के लिए यात्रियों को सात अप्रैल तक 81,800 रुपये जमा करने होंगे।
बता दें कि जिले से 92 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया था। सभी आवेदन स्वीकृत हो गए हैं। जिला हज ट्रेनर हाजी जहांगीर मोहम्मद ने बताया कि हज समिति ऑफ इंडिया के सर्कुलर नंबर सात व आठ के अनुसार अग्रिम भुगतान 81,800 रुपये हज समिति ऑफ इंडिया के खाते में बैंक संदर्भ नंबर का हवाला देकर सात अप्रैल तक 81,800 रुपये जमा करने होंगे। एसबीआई या यूनियन बैंक के जरिये जमा करना होगा। हज यात्री को अपना चिकित्सीय परीक्षण, फिटनेस सर्टिफिकेट किसी सरकारी चिकित्सा अधिकारी से जो हज समिति ऑफ इंडिया ने जारी किया है, उसे बनवाया जाना है।
बताया कि स्टेट हज कमेटी लखनऊ में 10 अप्रैल तक ओरिजिनल पासपोर्ट के साथ , पहली किस्त 81,800 की रसीद, फोटो, मेडिकल सर्टिफिकेट, जमा करना होगा।