फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा पुल से महिला ने नदी में लगाई छलांग

Fri, 13 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक झगड़े से परेशान महिला ने पुल से बेतवा नदी में छलांग लगा दी। लेकिन मछुआरे ने महिला को समय रहते नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना के पीछे की जानकारी को लेकर कोतवाली पुलिस महिला से पूछतांछ कर रही है।
विज्ञापन


सुमेरपुर थानाक्षेत्र के भोला का हाता निवासी रामजी खंगार की पत्नी रजनी (35) गुरुवार की शाम करीब 6 बजे संदिग्ध हालात में बेतवा पुल के बीचोंबीच टहल रही थी। तभी मुख्यालय के सूफीगंज निवासी अब्दुल मतीन को शंका हुई तो वह उससे बातचीत करने लगे।

इसी बीच अब्दुल मतीन ने कोतवाल पीके यादव को मोबाइल से सूचना दी कि एक महिला संदिग्ध अवस्था में पुल पर टहल रही है। कोतवाल जब तक जीप से उतरते, तभी महिला ने पुलिस की जीप देखकर नदी में छलांग लगा दी। नदी में मछली का शिकार रहे मछुआरों ने महिला को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


ठंड की वजह से कंपकंपा रही महिला को आग से तपाया। आत्महत्या करने के मामले में महिला ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। गौरतलब हो कि महिला का पति सुमेरपुर कसबे में हलवाई का काम करता है। कोतवाल ने बताया कि महिला से पूछतांछ की जा रही है। महिला की ननद पचखुरा निवासी रोहिणी मौके पर आ गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें