फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष; ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश के बाद त्रिशूल और तमंचे से हमला, हालत गंभीर

Sat, 05 Sep 2026 12:05 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कस्बा थाना क्षेत्र के शिवनी डेरा में शनिवार को चारा हटाने को लेकर एक ही परिवार के चचेरे भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया और तमंचे से फायर भी किया।
विज्ञापन
चारा हटाने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमले में 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिवनी डेरा निवासी हरिप्रमोद के अनुसार, उनके पिता नारायण पाल (50) पुत्र सुंदर पाल घर के पास खाली जमीन पर चारा हटा रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान जमीन से सटे खेत के मालिक वीरपाल, उसका पुत्र आनंद और पत्नी ऊषा ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे। तीनों ने नारायण पाल से गाली-गलौज शुरू कर दी। नारायण पाल के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।आरोप है कि इसी दौरान आनंद ने नारायण पाल पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।

चारा हटाने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष - फोटो : amar ujala
वह किसी तरह बच गए। इसके बाद आनंद ने तमंचे से फायर किया, लेकिन गोली नहीं लगी। आरोप है कि इसके बाद वीरपाल ने नारायण पाल पर त्रिशूलनुमा हथियार से हमला किया, जबकि ऊषा ने डंडे से उनके सिर पर प्रहार किया। हमले में नारायण पाल के माथे और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पत्नी

घटना के समय नारायण पाल के घर पर उनकी बहू अकेली थी। उनका बड़ा बेटा मुस्करा गया हुआ था, जबकि छोटा बेटा मजदूरी के लिए बाहर गया था। खेत में काम कर रही नारायण पाल की पत्नी कमलेश ने चीख-पुकार सुनी तो मौके की ओर दौड़ीं, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे।

चारा हटाने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष - फोटो : amar ujala

परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पीआरवी पुलिस घायल नारायण पाल को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा लेकर पहुंची। वहां डॉ. शिवजी गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें