फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में महिला पहलवानों ने दिखाए दांव

विज्ञापन
राठ के बीएनवी डिग्री कालेज में दांवपेंच दिखातीं महिला पहलवान। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। बुंदेलखंड मालवीय स्वामी ब्रह्मानंद जन्मोत्सव समारोह में शुक्रवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल का समापन हुआ। अंतिम दिन महिला पहलवानों सहित 29 कुश्तियां हुईं।
विज्ञापन

चरन सिंह जालौन ने प्रदीप हरदोई, राजू मसगांव ने धर्मसिंह कानपुर, आकाश महोबा ने यशपाल अलीगढ़, इंद्रजीत दतिया ने श्याम सिंह राजस्थान, यादवेंद्र सिंह राजस्थान ने अशोक बांदा, लक्ष्मीनारायण भरतपुर ने विनोद कन्नौज, धर्मेंद्र हमीरपुर ने अंकित कानपुर, हुकुम सिंह हमीरपुर ने प्रश्नजीत उड़ीसा, अनिल गल्हिया ने रोहत पन्ना को हराया। महिला पहलवानों में बिहार की साधना मल ने मऊ की गुड़िया, दीपा करनाल ने दिल्ली की लीला मुंडा, मऊ की प्रीति ने माधुरी हाथरस को पटखनी देकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि सीओ अभय नारायण राय, प्राचार्य डॉ. एसएन पाल, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, डॉ. कैलाश विश्वकर्मा, कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर दंगल प्रचार समिति के सदस्य डॉ. बलवान सिंह, डॉ.नरेश कुमार सिंह, डॉ. वरुण कुमार सिंह, डॉ.दशरथ सिंह, डॉ. उमेश चंद्र मिश्रा, डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ. अतुल शुक्ला, डॉ. आरबी शर्मा, डॉ प्रशांत अग्रवाल, आर के मिश्रा, डॉ कमलेश राजपूत आदि मौजूद रहे। संचालन इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता अरुण तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें