फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: इंगोहटा व विदोखर मेंदनी पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के इंगोहटा व विदोखर मेंदनी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीण संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के इंगोहटा गांव में मुमुक्ष आश्रम परिसर में प्रधान गुड्डो सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल रहे। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति ने यात्रा सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर चल रही है। राठ के धनौरी गांव में विकसित भारत ग्रामीण संवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कारागार व होमगार्ड विभाग धर्मवीर प्रजापति ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी।
वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लुधियातपुरा मोहल्ला में प्रधानमंत्री आवास योजना का अनावरण हुआ। भूमि पूजन के साथ तीन पात्रों को आवास पात्रता प्रमाणपत्र दिए गए। मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा उनकी सरकार गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा 30 लाभार्थियों को उनके आवासों प्रमाणपत्र दिए गए। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, दीपू मुंशी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें