फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विद्यालय प्रशासन ने बच्चे के बाल कटवाए, मां ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के एक इंटर कॉलेज में शरारत के बाद बच्चे के बाल कटवाने के बाद महिला ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो सुमेरपुर कस्बे के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज के बाहर का है। जहां एक महिला अपने बच्चे के सिर के बाल दंड स्वरूप कटवाए जाने को लेकर आक्रोश जाहिर करती हुई दिख रही है। दरअसल महिला का पुत्र इसी कॉलेज की जूनियर कक्षा में पढ़ता है। सहपाठियों के साथ उसका विवाद हुआ। जिसमें छात्रों में आपस में मारपीट हुई।
इस घटना में कॉलेज प्रशासन द्वारा महिला के पुत्र के हेयर सैलून की दुकान में ले जाकर बाल कटवा दिए गए। छात्र जब घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी मां को दी तो मां आग-बबूला हो गई। वायरल वीडियो में छात्र की मां कॉलेज गेट पर बैठकर पूरे स्टाफ की क्लास लगाते हुए दिख रही है।
विज्ञापन

महिला ने कहा कि ऐसा कौन सा घिनौना काम उसके बच्चे ने किया था जिसकी उसे सजा दी गई। कहा कि भविष्य में जब भी विद्यालय आने पर बच्चे को बाहर ले जाया जाए तो उसे सूचना जरूर दिया। वायरल वीडियो में विद्यालय के प्रबंधक माफी मांगते भी नज़र आ रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें