फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डिप्टी जेलर ने अदालत में दिया अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र

Sat, 27 Sep 2025 08:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की पीटकर हत्या के मामले में आरोपी डिप्टी जेलर संगेश कुमार द्वारा शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश के समक्ष अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इसे जनपद न्यायाधीश ने कोर्ट नंबर एक कोे सौंपा है। इस पर सुनवाई के लिए न्यायाधीश काेर्ट नंबर एक उदयवीर सिंह ने 29 सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

एससीएसटी एक्ट के वारंट में जेल में निरुद्ध सदर कोतवाली के सूरजपुर निवासी अनिल द्विवेदी की जेल में पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक बंदी की पत्नी पूजा ने जेलर केपी चंदीला, डिप्टी जेलर संगेश कुमार, जेल वार्डर अनिल कुमार, नंबरदार दिलीप, दीपक, शफी मोहम्मद व रायटर बिनय के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट 16 सितंबर को दर्ज कराई गई। इससे पूर्व 15 सितंबर को बंदी के शव देखने के बाद उसके चोटों को देख परिजनों के हंगामेे को देखते हुए डिप्टी जेलर व जेल वार्डर को निलंबित कर दिया गया। जबकि डीआईजी जेल की जांच के बाद 16 सितबर की देर शाम जेलर को भी निलंबित कर दिया गया। मामले में राहत पाने के लिए जहां जेलर व डिप्टी जेलर हाई कोर्ट गए जहां उन्होंने एफआईआर निरस्त करने व ऐसा न होने पर दौरान विवेचना गिरफ्तार न किए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। वहां सुनवाई के लिए आठ अक्तूबर की तिथि नियत की गई। इस पर शुक्रवार को डिप्टी जेलर संगेश कुमार नेे अपने अधिवक्ता के माध्यम से जनपद न्यायाधीश के समक्ष अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें