फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: केशव प्रसाद से संगठन में सम्मान और अधिकार दिलाने की उठी मांगध

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य और अधिवक्ता नीरज रावत ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र सौंपकर आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की दोनों सीटों पर मूल व समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने पत्र में कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में वर्षों से कार्यकर्ताओं ने संघर्ष, त्याग और मेहनत की है। विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव व घर-घर पहुंचकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया। ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने विधानसभा महोबा व चरखारी में प्रत्याशी चयन के दौरान मूल कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की मांग की। साथ ही संगठन में उन्हें उनकी मेहनत व अनुभव के अनुसार अधिकार और जिम्मेदारी देने की बात कही। कहा कि मूल कार्यकर्ताओं का सम्मान ही संगठन की असली ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें