फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार कांग्रेसियों को रिहा किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों को लेकर आंदोलन करते समय गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी नेताओं की रिहाई की मांग कर बुधवार को कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि देश में कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे अन्य वस्तुओं की कीमतें प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

महंगाई पर काबू पाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर अंकुश लगाया जाए। इसके अलावा विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व प्रांतीय चेयरमैन शहनवाज आलम सहित गिरफ्तार अन्य कांग्रेसी नेताओं को रिहा किया जाए। इस मौके पर डा. शाहिद अली, सलीम अहमद मजदूर, मुर्तजा खान, शहजादा चिश्ती, फिरोज उद्दीन आदि रहे। उधर, राठ में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत राजपूत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा सरकार पेट्रोल व डीजल में बेतहाशा मूल्यवृद्धि कर रही है। जिससे किसान व आम आदमी को परेशानी हो रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि से महंगाई की मार पड़ने लगी है। इस मौके पर योगेंद्र कुमार अहिरवार, शफीक राईन, जितेंद्र राजपूत, श्यामसिंह, रामप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें