राठ। व्यापारी की मौत के मामले में अग्रवाल समाज ने सोमवार को सीओ राजीव प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में एक महिला सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
ज्ञापन के माध्यम से अग्रवाल समाज ने बताया कि अग्रवाल परिवार के सदस्य हिमांशु अग्रवाल (40) के ऊपर फर्जी मुकदमे लिखाए और उनको मानसिक प्रताड़ना दी गई। इससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और 11 सितंबर को मौत हो गई। बताया कि वह अपने पीछे एक पांच वर्ष व दूसरे एक माह के बच्चे को छोड़ गए। मामले में एक महिला, पुरुष व दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। अग्रवाल समाज ने उचित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। यहां पर केजी अग्रवाल, महेंद्र प्रकाश अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, हरिश्चंद्र अग्रवाल, विनोद प्रकाश अग्रवाल, दीपांशु अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजकुमार आदि रहे।