हमीरपुर। दिवाली के शुभ अवसर पर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। स्टेडियम परिसर को 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर रोशनी से जगमग किया गया। खेल विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों ने एक साथ दीप जलाकर दिवाली की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहम ने बताया कि दिवाली के अवसर पर शुक्रवार की रात दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षणार्थियों और करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
दीपोत्सव के बाद उपस्थित सभी खिलाड़ियों को प्रसाद के रूप में मिठाई वितरित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करना और उनमें आपसी सौहार्द एवं उत्साह की भावना को बढ़ावा देना रहा।